दो शिक्षक, दो हाल भंडोरा प्राथमिक शाला में भगवान भरोसे चल रही शिक्षा, कागजों पर दौड़ रहा विभाग और गहरी नींद में जिम्मेदार!

दो शिक्षक, दो हाल भंडोरा प्राथमिक शाला में भगवान भरोसे चल रही शिक्षा, कागजों पर दौड़ रहा विभाग और गहरी नींद में जिम्मेदार!
दो शिक्षक, दो हाल भंडोरा प्राथमिक शाला में भगवान भरोसे चल रही शिक्षा, कागजों पर दौड़ रहा विभाग और गहरी नींद में जिम्मेदार!

दो शिक्षक, दो हाल भंडोरा प्राथमिक शाला में भगवान भरोसे चल रही शिक्षा, कागजों पर दौड़ रहा विभाग और गहरी नींद में जिम्मेदार!

 

भविष्य से खिलवाड़ भंडोरा स्कूल भगवान भरोसे नौनिहालो की शिक्षा, दो शिक्षक दोनो स्कूल से नदारत रहे राम -भरोसे सिस्टम

 

बलौदाबाजार: शिक्षा के मंदिर को यदि लापरवाही और मनमानी का अड्डा बना दिया जाए, तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा? यह सवाल आज बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र के एक छोटे से गांव भंडोरा से चीख-चीख कर पूछा जा रहा है। यहां शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों—प्रधान पाठक भुनेश्वर टांडे और सहायक शिक्षक रामसिंह ध्रुव—की कथित कार्यशैली ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलम यह है कि स्कूल में ‘दो शिक्षक और दो हाल’ वाली स्थिति है, जहाँ नौनिहालों के भविष्य को ताक पर रखकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

मनमर्जी की हदें पार: न समय की पाबंदी, न वीएसके ऐप (VSK App) का खौफ

शासन और प्रशासन द्वारा विद्यालयों में पारदर्शिता लाने और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र ऐप (VSK App) जैसी आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इसके बावजूद भंडोरा के इस प्राथमिक स्कूल में इन डिजिटल पहलों का कोई असर होता नहीं दिख रहा।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों शिक्षक अपनी मर्जी के मालिक हैं। जब मन चाहा स्कूल आए, जब मन चाहा घर चले गए। बच्चों की शिक्षा से इन्हें कोई सरोकार नहीं है; इन्हें सिर्फ महीने के आखिर में अपने वेतन से मतलब है। बच्चे स्कूल में खेलें, मिड-डे मील खाएं या बिना पढ़े घर लौट जाएं—इन शिक्षकों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।

प्रधान पाठक भुनेश्वर टांडे: सालों से एक ही खेल, बस बदलता है तो ‘मेडिकल बहाना’

प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भुनेश्वर टांडे की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि वे महीने में 10 दिन भी स्कूल पहुंच जाएं, तो इसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक दशक  से यही ढर्रा चल रहा है।

  • नियमों को ठेंगा: स्कूल से लगातार नदारद रहने के बावजूद इनकी उपस्थिति और वेतन पर्चियां हर महीने उच्च कार्यालय में नियमित रूप से जमा होती हैं और वेतन का भुगतान भी बराबर हो जाता है।
  • बीमारी का ढाल: जब-जब इन पर विभागीय कार्रवाई या वेतन रोकने का शिकंजा कसने की कोशिश की जाती है, ये तुरंत मेडिकल सर्टिफिकेट आगे कर देते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या पिछले कई सालों से इन शिक्षक महोदय की तबीयत लगातार खराब ही रहती है? और यदि ऐसा है, तो वे इसकी पूर्व सूचना उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं देते?

सहायक शिक्षक रामसिंह ध्रुव: शराब के नशे के आरोप और अजीबो-गरीब बहाने

दूसरी तरफ, सहायक शिक्षक रामसिंह ध्रुव का कारनामा भी कम दिलचस्प नहीं है। वे कभी-कभार स्कूल पहुंच तो जाते हैं, लेकिन अपनी मर्जी से समय से पहले ही स्कूल छोड़कर रफूचक्कर हो जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, रामसिंह ध्रुव पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के गंभीर आरोप हैं। जब जनप्रतिनिधि या ग्रामीण उनसे सवाल-जवाब करते हैं, तो वे तुरंत तबीयत खराब होने का बहाना बना देते हैं।

  • जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना: हाल ही में जब वे समय से पहले स्कूल छोड़कर भागे, तो उन्होंने सारा ठीकरा अपने प्रधान पाठक पर फोड़ते हुए आरोप लगाया कि “प्रधान पाठक पाठकान (पंजी/दस्तावेज) अपने घर ले गए हैं और मैं तबीयत खराब होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल इलाज कराने जा रहा हूँ।”
  • झूठ का पर्दाफाश: हैरानी तब हुई जब पड़ताल में सामने आया कि वे इलाज कराने अस्पताल पहुंचे ही नहीं थे, बल्कि वे सीधे अपने ससुराल नंदनिया चले गए थे।

संकुल समन्वयक और बीईओ की जुबानी—व्यवस्था भगवान भरोसे

इस पूरे मामले पर जब संकुल समन्वयक शत्रुहन ध्रुव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक रामसिंह ध्रुव ने प्रधान पाठक के खिलाफ फोन से मौखिक शिकायत दी है कि वे रजिस्टर घर ले गए हैं और स्कूल नहीं आते। लेकिन सच्चाई यह भी है कि सहायक शिक्षक ने खुद कभी समय से पहले स्कूल छोड़ने की सूचना नहीं दी। यदि समय पर सूचना दी जाती, तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बच्चों को बिना शिक्षक के नहीं छोड़ना पड़ता।

वहीं, कसडोल के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अरविंद कुमार ध्रुव ने बताया कि सहायक शिक्षक द्वारा बिना किसी सूचना के लगातार समय से पहले स्कूल छोड़ने के संबंध में टेलीफोनिक चर्चा की गई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि शिक्षक ने बिना समन्वयक को बताए, रसोइया के भरोसे बच्चों को छोड़कर अपने ससुराल नंदनिया चले जाने की बात कही, जबकि स्कूल पहुंचे पत्रकारों को वे स्वास्थ्य केंद्र जाने का झूठ बोल रहे थे।

जनप्रतिनिधियों और पालकों में भारी आक्रोश

स्थानीय पूर्व जनपद सदस्य कृष्णा मरकाम ने इस पूरे प्रकरण पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों शिक्षकों की कार गुजरिया से केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि बच्चों के पालक भी त्रस्त हैं। उनके कार्यकाल के दौरान भी इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन विभागीय मेहरबानी के चलते आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पालकों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि बच्चों के भविष्य को बचाना है, तो ऐसे लापरवाह शिक्षकों को तुरंत स्कूल से हटाया जाए और उनकी जगह कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों की पदस्थापना की जाए।

बड़ा सवाल: आखिर क्यों मेहरबान है विभाग?

यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की उस सड़ांध का प्रतीक है जो कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखाती है लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जब ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और मीडिया बार-बार सबूतों के साथ पोल खोल रहे हैं, तब भी उच्च अधिकारियों द्वारा इन पर ठोस कार्रवाई न करना कई बड़े सवाल खड़े करता है। क्या भ्रष्टाचार और मिलीभगत के साये में इन शिक्षकों को बचाया जा रहा है?

अब देखना यह होगा कि क्या इस खबर के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नींद खुलती है या फिर नौनिहालों का भविष्य इसी तरह दांव पर लगा रहेगा।

“बच्चे देश का भविष्य हैं, लेकिन जब शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें, तो शिक्षा का मंदिर सिर्फ खानापूर्ति का केंद्र बनकर रह जाता है। भंडोरा के प्राथमिक स्कूल के इन शिक्षकों पर विभाग कब शिकंजा कसेगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

……………………………………………………………………

आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join

……………………………………………………………………
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646

– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!