पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काट किए CDTH का शुभारंभ, अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से होगा मरीजों का उपचार, रमन ने कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काट किए CDTH का शुभारंभ, अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से होगा मरीजों का उपचार, रमन ने कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काट किए CDTH का शुभारंभ, अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से होगा मरीजों का उपचार, रमन ने कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काट किए CDTH का शुभारंभ, अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से होगा मरीजों का उपचार, रमन ने कहा?

छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम सेवा उपलब्ध कराने के प्रति कृतसंकल्पित तिवारी परिवार द्वारा अब बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में अत्याधुनिक मशीनों, ऑपरेशन थियेटर सहित 180 बिस्तरों वाला सुसज्जित चिकित्सालय का निर्माण किया गया, जिसका 7 अक्टूबर यानी कि आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों ने शुभारंभ किया।

चंदा देवी अस्पताल 2001 से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। बलौदाबाजार के पूर्व विधायक स्व. बंशराज तिवारी द्वारा अपनी स्व. पत्नी के नाम 2001 में स्थापित चंदा देवी अस्पताल लगातार क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा देता आ रहा है और अब इसमें विस्तार करते हुए जिले सहित प्रदेशवासियों को 180 बिस्तर से युक्त एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण सेवा देने जा रहा है।

इसे भी पढ़े: CDTH: नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से अब बलौदाबाजार में ही सम्भव होगा सभी तरह के जांच एवं उपचार, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं?

डॉ. प्रमोद तिवारी, क्षेत्र के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक, अपने माता-पिता की आज्ञा को शिरोधार्य कर चंदा देवी अस्पताल का संचालन 2001 से एक छोटे से कमरे में कर रहे थे। वही अब इसे आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र और पुत्रवधू डॉ. नितिन एवं डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने आगे बढ़ाया और राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवा का लाभ क्षेत्र सहित राज्यवासियों को देने जा रहे हैं, जो आज 7 अक्टूबर से मिलने लगेगा।

बलौदाबाजार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का डाॅ. रमन सिंह ने नाड़ी देखकर स्वास्थ्य जांच भी किया और कहा सब कुछ ठीक है

बलौदाबाजार पहुंचने पर डाॅ. रमन सिंह का चंदा देवी हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. प्रमोद तिवारी, डाॅ. नितिन तिवारी, डाॅ. गीतिका शंकर तिवारी, पूर्व आयुक्त गणेश शंकर मिश्रा सहित तिवारी परिवार ने स्वागत किया. इसके बाद डाॅ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर लोकार्पण किया. डाॅ. रमनसिंह ने कहा कि चंदा देवी हाॅस्पिटल पूर्व विधायक बंशराज तिवारी द्वारा स्थापित है, जो सन 2001 से निरंतर लोगों को स्वास्थ्य सेवा दे रहा है. अब यह 180 बिस्तर के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ क्षेत्र सहित प्रदेश वासियों को सेवा देने जा रहा है. मैं पूरे तिवारी परिवार को बधाई शुभकामनाएं देता हूं.

चंदा देवी अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने कहा

इस संबंध में लेप्रोस्कोपिक सर्जन, ने बताया कि हमारे बाबूजी स्व. बंशराज जी तिवारी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा है और अब हम इसमें एक कदम और बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवा का विस्तार कर रहे हैं। 2001 में बजरंग चौक में एक छोटे से कमरे से पूज्य पिताजी डॉ. प्रमोद तिवारी ने इसकी शुरुआत की थी और लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। वही अब हम इसे चिकित्सा सेवा में विस्तार करते हुए श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम चिकित्सा सेवा हेतु तत्पर हैं, जिसका शुभारंभ आज 7 अक्टूबर, सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से होगा मरीजों का उपचार

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तरीय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर के नए परिसर में हृदय रोग कैथ लेब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, कैंसर कीमोथेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज, हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआरआई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होंगी। साथ ही, मरीजों को शासन द्वारा एवं विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।

डॉ. नितिन तिवारी ने आगे कहा कि 24 घंटे की निरंतर श्रेष्ठतम स्वास्थ्य सेवा के संकल्पों के साथ हम और हमारा स्वास्थ्य परिवार हमारे नगर, जिले, के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र और राज्यवासियों को सेवा देंगे और हमारे बाबूजी स्व. पंडित बंशराज जी तिवारी के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ाएंगे।

वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंग ने कहा कि यह हॉस्पिटल न केवल जिले वासियो के लिए बल्कि जिले के आसपास जिलो के लिए भी वरदान साबित होगा।

केटीयू MBA के स्टूडेंट्स ने की इंडस्ट्री विजिट, शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे वी. वाय हॉस्पिटल, स्टूडेंट्स ने कहि ये बाते? | MBA Hospital Administration

 

CG Vyapam RAEO Vacancy 2024: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती, कृषि विभाग में 321 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी, ओपी चौधरी ने किया ट्वीट

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!