यादव समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का कराया आदर्श विवाह 

यादव समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का कराया आदर्श विवाह 
यादव समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का कराया आदर्श विवाह 
यादव समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का कराया आदर्श विवाह
समाज प्रमुखों की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर युगल प्रेमियों का हुआ आदर्श विवाह  परिवारों को सामाजिक बंधन में जोड़ा
बलौदा बाजार – झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र के समाज प्रमुखों की पहल और समझाइश से दो बालिग प्रेमी युगल का सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। ग्राम कोटियाडीह में 19 अगस्त को हुए इस विवाह में दोनों परिवारों की सहमति से न केवल दांपत्य जीवन की शुरुआत हुई, बल्कि दो परिवार भी सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों के बंधन में भी जुड़ गए।

सराहनीय पहल

 ग्राम कोटियाडीह निवासी 20 वर्षीय आरती यादव के पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी माता के आश्रय में पली-बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह संपन्न कराना परिवार के लिए कठिन था। वहीं झेरिया यादव समाज बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम खैरझीटी निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार यादव भी आर्थिक परिस्थितियों के कारण विवाह नहीं कर पा रहे थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसकी जानकारी जब बलौदा परिक्षेत्र के समाज प्रमुखों को हुई तो उन्होंने दोनों पक्षों के परिजनों से चर्चा कर आपसी सहमति और सामंजस्य स्थापित कराया।

दोनो परिवार की सहमति से विवाह

 परिवारों की सहमति मिलने के बाद समाज स्तर पर दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया गया। निर्धारित तिथि 19 अगस्त 2026 बुधवार को ग्राम कोटियाडीह में बलौदा परिक्षेत्र के समाज प्रमुखों एवं ग्राम खैरझीटी के सामाजिकजनों की मौजूदगी में श्रीकृष्ण भगवान के छायाचित्र के समक्ष पारंपरिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

समाज की तरफ़ से दिया गया उपहार

 समाज की ओर से नवविवाहित जोड़े को उपहार स्वरूप 5 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई। विवाह समारोह में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को स्वीकार करते हुए सामाजिक संबंध स्थापित किए। समाज प्रमुखों की इस पहल को सामाजिक समरसता, पारिवारिक सहमति और सामुदायिक सहयोग की मिसाल माना जा रहा है। समाजजनों ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी जरूरतमंद परिवार को विवाह जैसी सामाजिक जिम्मेदारी से वंचित नहीं होना चाहिए। आपसी संवाद, समझाइश और सामूहिक सहयोग से परिवारों के बीच रिश्तों को मजबूती देने के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण बनाया जा सकता है।

समाज प्रमुख एवं सामाजिकजन रहे मौजूद –

               विवाह समारोह में झेरिया यादव समाज बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बट्टूलाल यादव, उपाध्यक्ष पवन यादव, सचिव शिव यादव, कोषाध्यक्ष महावीर यादव, संरक्षक धनसाय यादव, सह-संरक्षक नरसिंह यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदल यादव, जिला महामंत्री मनराखन यादव, प्रमुख सलाहकार बाबूलाल यादव, संगठन मंत्री धनसाय यादव सहित लक्ष्मणनारायण यादव, गौरीशंकर यादव, दूजराम यादव, रामबिलास यादव, बसंत यादव, शंकर यादव, रामचंद्र कुमार यादव, राकेश यादव, रुपेश यादव, रमेशर यादव, शोभाराम साहू, रामकुमार साहू पंच, मनहरण साहू, ममता साहू, ललिता यादव, चांदनी यादव, कमला बाई, पांचो बाई, सावित्री, तीजमतबाई, छेड़ीनबाई, रामायण बाई, मिलबाई, साधमती यादव, शुकवारा बाई, पुष्पा यादव, चन्द्रिका बाई एवं अमृत बाई यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे। वहीं ग्राम खैरझीटी (बिलाईगढ़) से अभय यादव, नरेश यादव, नारायण यादव, नंदलाल यादव, मनोहर यादव, सूरज यादव, सुरेश यादव एवं लक्ष्मीप्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजनों ने विवाह समारोह में सहभागिता निभाई।

Chhattisgarh News : सेटअप रिविजन सहित विभाग की अन्य मांगों को पूरा करने के लिए दिया धन्यवाद, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर आभार व्यक्त किया

Read More »
error: Content is protected !!