बहीगांव में विधायक नीलकंठ टेकाम ने सुनी ‘मन की बात’ का 140वां एपिसोड
स्कूली बच्चों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से हुए रूबरू हुए मन की बात सुनी
रामकुमार भारद्वाज कोंडागांव :- जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के धनोरा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र बहीगांव के पोलिंग बूथ क्रमांक 195 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को सुना।
इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों, उपलब्धियों और समाज के लिए प्रेरणादायी प्रयासों को साझा करते हैं। यह कार्यक्रम देश की प्रतिभाओं, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों से जुड़ने का अवसर मिला।






























