जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल में की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल में की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल में की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल में की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

 

 

माँग के अनुरूप रोजगार और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर ग्राम पंचायतवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा

 

 

बलौदाबाजार। सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या ने आज जनपद पंचायत कसडोल में चायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक की बैठक लेकर ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। ग्राम पंचायतवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोजगार की माँग के अनुरूप कार्य उपलब्ध रखने एवं क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में वीबी -जीरामजी अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में माँग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा चिह्नित विशिष्ट कार्यों को जनवरी माह से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोजगार की माँग के अनुरूप कार्य उपलब्ध रखने एवं क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की पूर्णता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शत-प्रतिशत बैंक लिंकेज तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत अपूर्ण शौचालयों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई।

बैठक में समस्त ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक तथा जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!