बलौदाबाजार जिला न्यायालय में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 नवंबर को, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

स्टेनोग्राफर हिंदी-अंग्रेजी और सहायक ग्रेड-3 के पदों पर होगी सीधी भर्ती, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

बलौदाबाजार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी), स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (अंग्रेजी) और सहायक ग्रेड-3 के पदों के लिए लिखित परीक्षा आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र और परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार की वेबसाइट balodabazar.dcourts.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र और आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

error: Content is protected !!