Sukma Naxal News :  सुकमा पुलिस ने 1 सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली नक्सली को पकड़ने में सफलता

Sukma Naxal News :  सुकमा पुलिस ने 1 सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली नक्सली को पकड़ने में सफलता

Chhattisgarh Talk / पवन कुमार / सुकमा न्यूज़ : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सली के निशान-देही से 10 जिलेटीन रॉड,5 डेटोनेटर, लगभग 5 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया है। पुलिस ने नक्सली को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Sukma Naxal News :  मिली जानकारी के अनुसार जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को थाना भेजी से निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत थाना प्रभारी के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी मोबाईल चेक पोस्ट हेतु रवाना हुये थे।

Sukma Naxal News :  अभियान के दौरान भेजी बस्ती जाने वाले मार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्याक्तियों की चेकिंग की कार्यवाही कर रहे थे है, कि भेजी बस्ती की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Sukma Naxal News :  पूछताछ करने पर अपना नाम वेक्को कोसा पिता वेक्को सोमड़ा मैलासूर थाना भेजी जिला सुकमा का होना बताया गया। पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नही दिया।

Sukma Naxal News :  कड़ाई से पुछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन मे वे मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना तथा नक्सली कमांडर वेट्टी भीमा के कहने पर सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्ग में आईईडी प्लांट करने का काम करना बताया गया।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!