कसडोल में अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ उठी आवाज, नशामुक्ति रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

कसडोल में अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ उठी आवाज, नशामुक्ति रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
कसडोल में अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ उठी आवाज, नशामुक्ति रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

कसडोल में अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ उठी आवाज, नशामुक्ति रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

 

नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ कसडोल में जनजागरण रैली, अवैध शराब बिक्री पर रोक व पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर ज्ञापन 

कसडोल (बलौदा बाजार): बलौदा बाजार जिले के कसडोल नगर में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री पर रोक लगाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति जनजागरण ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन, महिला समूहों और नगरवासियों के सहयोग से निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

रैली के दौरान नगर में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। आयोजकों और नगरवासियों ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, जिसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव युवाओं, महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। नशे की लत के कारण कई परिवार आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक संकट झेल रहे हैं। लोगों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ प्रशासनिक सख्ती बेहद आवश्यक है।

जनजागरण रैली के समापन के बाद अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने और नियमित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों, महिला समूहों और नगरवासियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है और जब तक आम नागरिक, सामाजिक संगठन तथा प्रशासन मिलकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक इस सामाजिक बुराई पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। संगठन द्वारा समाज में जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर माता भगवती के दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में नागरिकों की बड़ी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि कसडोल के लोग अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध एकजुट हैं। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

Manendrgarh News :  श्री सिंह ने कहा- रमन सिंह की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया है और क्या कहा पढ़िये.. अब छत्तीसगढ़ की खुशहाल जनता राज्य में परिवर्तन नहीं चाहती है और चीख चीख कर कह रही है भूपेश है तो भरोसा है,

error: Content is protected !!