Kondagaon News : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकागांव को कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त किया घोषित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकागांव को कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त किया घोषितसी, एचओ सुखमति नेताम एवं शिक्षक सुखलाल मरकाम को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Chhattisgarh Talk रामकुमार भारद्वाज / कोण्डागांव : जिले को एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त कार्यक्रम के तहत एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान प्रारंभ किया गया था। जिसके तहत मंगलवार को कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकागांव को एनीमिया मुक्त घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने सिकागांव में बच्चों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली बनियागांव की सीएचओ सुखमति नेताम एवं शिक्षक सुखलाल मरकाम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुखमति ने बताया कि सिकागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में बेसलाइन टेस्टिंग के दौरान 73 बच्चों के रक्त की जांच की गई थी। जिसमें से 63 बच्चों को एनीमिया से पीड़ित पाया गया था। जिसमें से 17 निम्न एनिमिक, 45 मध्यम एनिमिक एवं एक बालिका गंभीर रूप से एनीमिया से पीड़ित थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कूल में एनीमिया मुक्ति हेतु अभियान अंतर्गत उपचार के साथ नोडल शिक्षक के रूप में सुखराम मरकाम की नियुक्ति की गई। नियमित रूप से बच्चों की देखभाल एवं उन्हें आयरन सुक्रोज, आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खिलाने एवं सुपोषण घंटी तथा सुपोषण कक्षाओं जैसे कार्यों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया एवं उनमें सुपोषण हेतु पोषण आहारों के बारे में जानकारी दी गई। जिसे बच्चों ने माना और उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा गया जल्द ही सभी के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 ग्राम से अधिक हो गई अब सभी बालिकाएं सामान्य हैं।

बात दे कि 7 सितम्बर 2022 को जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से जिले में एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसके तहत जिले की सभी 15 से 45 उम्र की सभी महिलाओं की रक्त जांच कर कम हिमोग्लोबिन स्तर वाली एनिमिक महिलाओं को सहायता प्रदान करने के साथ समाज को एनिमिया के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण 15 से 25 वर्ष की महिला एवं बालिकाओं को लक्षित कर उनका उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही आश्रम, छात्रावास, स्कूलों, महाविद्यालयों में अभियान चलाकर एनिमिया ग्रस्त पायी गयी महिलाओं का उपचार करने के साथ उन्हें जागरूक करने के लिए सभी संस्थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर सुपोषण कक्षा, सुपोषण घंटी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एनिमिया मुक्त होने वाले संस्थानों को सम्मानित भी किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 06 जून 2023 को बेड़मा प्रवास के दौरान पासंगी के शासकीय हाई स्कूल को एनिमिया मुक्त होने पर सम्मानित किया था साथ ही 06 बच्चों को भी सम्मानित किया था।

यूनिसेफ द्वारा निर्मित जागरूकता वीडियों का किया विमोचन
इस दौरान कलेक्टर द्वारा यूनिसेफ के माध्यम से एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के लिए निर्मित जागरूकता वीडियो का विमोचन किया गया। जिसमें एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक जानकारियों के साथ हितग्राहियों की आत्म अनुभूति को भी स्थान दिया गया है। इस वीडियो को पूरे कोण्डागांव में प्रसारित किया जायेगा।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!