Honored at national level: निकिता दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ सम्मान

Baloda bazar News: निकिता दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ सम्मान
Baloda bazar News: निकिता दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ सम्मान

Honored at national level: निकिता दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ सम्मान

Honored at national level of Baloda bazar Girl: बलौदाबाजार की निकिता दुबे को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद सेमिनार को विधानसभा अध्यक्ष पद के सफल संचालन करने पर सम्मानित किया। विकासार्थ विधार्थी परिषद नागपुर द्वारा पर्यावरण गतिविधि पर दो दिवसीय युवा संसद 2024 का आयोजन नागपुर के विधानसभा में आयोजित किया गया था।

जिसमें देश भर के विश्वविद्यालयों से 164 विधार्थियो ने भाग लिया था जिसमें बलौदाबाजार की निकिता दुबे जो वर्तमान में गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में बी ए एल एल बी की अष्टम सेमेस्टर की छात्रा है को सेमिनार में विधानसभा अध्यक्ष के पद का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे जिनकी मौजुदगी में उक्त संसद का सफल संचालन निकिता दुबे ने किया।

शराब की ‘होम डिलीवरी’ कराने वाले कांग्रेसी कर रहे हड़ताल!!जनिए कांग्रेस विधायक के इस हड़ताल के पीछे की पूरी सच्चाई?

वही द्वितीय दिवस समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए और इस सेमिनार के सफल विधानसभा संचालन के लिए निकिता दुबे को युवा संसद का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सफल संचालन करने पर बेस्ट स्पीकर के रूप में सम्मानित किया। निकिता दुबे की प्रारंभिक शिक्षा बलौदाबाजार मे हुई है तथा वे पुलिस विभाग के ए एस आई नीरज दुबे व श्रीमती करूणा दुबे की कन्या है।

उनके इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार सहित उनके मित्रों सहित गुरूजी सहित ब्राह्मण समाज ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!