दंतैल हाथीयों ने मोहल्ले में दी दस्तक, देखते ही देखते लोगों का लगा हुजुम

भरतपुर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी  : दरअसल यह पूरा मामला एमसीबी जिले के एकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र का है। जहां के कोरिया कॉलरी स्थित वार्ड क्रमांक 8 के पोखरी दफाई छठ घाट में दो दंतैल हाथी जंगल की ओर से विचरण करते हुए घुस आए जो कि काफी मशक्कत के बाद उस क्षेत्र से निकल कर पास में ही लगे नर्सरी से अलग अलग दिशा में अंधेरे का फायदा उठा गायब हो गए।

दंतैल हाथीयों को देखने उमड़ा हुजूम

मामले में आपको बता दें कि चिरमिरी नगर पालिका निगम के कोरिया कालरी स्थित पोखरी दफाई में शाम ढलने के बाद जब अंधेरा बढ़ रहा था तभी दो दंतैल जंगल के रास्ते मोहल्ले में घुसे जब स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा तो ज़ोर ज़ोर से उनके आने की सुचना सभी को दिया गया जिससे दंतैल हाथीयों ने छठ घाट की ओर रुख करते हुए गहरे तालाब में चले गए। जिसे देखने छठ घाट पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

जानकारी मिलते ही पहुंचा प्राशासनिक अमला

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व वन अमले को दी गई जिस पर बिना किसी देरी किए पुलिस चौकी कोरिया की व वन विभाग कोरिया कालरी के छठ घाट पहुंचे जहां पर लोगों को दंतैल हाथीयों के करीब न जाने की समझाइश देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से दुरी बनाए रखने की बात कहते हुए उक्त तालाब से दंतैलो को बाहर निकालने की शुरुआत की गई।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!