ED-IT की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी

ED-IT की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी
ED-IT की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी

ED-IT की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से जांच जारी

रात में ED की एंट्री, सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम; दस्तावेजों की गहन पड़ताल, कारोबारी जगत में हड़कंप

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शहर के चर्चित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर दबिश दी। देर रात शुरू हुई कार्रवाई शनिवार सुबह भी जारी रही। इसी बीच सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पूरे शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम देर रात कारोबारी के निवास और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुट गई थी। कार्रवाई पूरी रात चलती रही। सुबह होते ही आयकर विभाग के अधिकारी भी जांच में शामिल हो गए। दोनों केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त मौजूदगी ने कारोबारी वर्ग में हलचल बढ़ा दी है।

दस्तावेजों की हो रही गहन जांच

मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कारोबारी से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच की जा रही है। टीम घर और व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

आधिकारिक बयान जारी नही

फिलहाल ED और आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच किस इनपुट या किस मामले के आधार पर की जा रही है। यही वजह है कि शहर में कई तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन कार्रवाई के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कारोबारी जगत में बढ़ी हलचल

बलौदाबाजार के प्रमुख कारोबारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। केंद्रीय जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई को देखते हुए कई व्यापारी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा

सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही एजेंसियां इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर सकती हैं। फिलहाल अधिकारी जांच प्रक्रिया में व्यस्त हैं और किसी भी प्रकार की टिप्पणी से बच रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं। आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

बलौदाबाजार से इस वक्त की बड़ी खबर… शहर के चर्चित कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर देर रात से ED की कार्रवाई जारी है। सुबह आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों केंद्रीय एजेंसियां दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं। आखिर किस इनपुट पर हुई यह हाई-प्रोफाइल रेड? फिलहाल एजेंसियों ने चुप्पी साध रखी है। पूरे घटनाक्रम पर chhattisgarh talk की नजर बनी हुई है।

error: Content is protected !!