आगामी धान खरीदी सीजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर नजर रखी जा रही है
धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवैध धान परिवहन करते दो मेटाडोर जब्त
धमतरी। छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी वर्ष 2026-27 को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में 31 अक्टूबर 2026 को राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के संवेदनशील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहे दो मेटाडोर वाहनों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 05 AR 4965 में 100 क्विंटल (250 कट्टा) तथा CG 04 PL 7156 में 120 क्विंटल (300 कट्टा) धान का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों में कुल 220 क्विंटल धान (550 कट्टा) पाया गया।
जिलाधीश धमतरी के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों की सुपुर्दगी में रखा गया है। इनमें एक वाहन को सिहावा थाना और दूसरे को नगरी थाना में रखा गया है।
आगामी धान खरीदी सीजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है, प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मचने की संभावना है।
……………………………………………………………………………
आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join
…………………………………………………………………………….
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646
– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)































