बलौदाबाजार: बार नयापारा अभ्यारण्य में आवारा कुत्तों के हमले से दुर्लभ काले हिरण की मौत
बलौदाबाजार जिले के बार नयापारा अभ्यारण्य क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में एक दुर्लभ काले हिरण ने दम तोड़ दिया। यह घटना अभ्यारण्य के रामपुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 127 में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग के अमले ने मृत काले हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।































