गिरौदपुरी क्षेत्र के ग्राम सुकली में दिल दहला देने वाली घटना: मां-बेटों समेत तीन की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुकली में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, मां और दो मासूम बच्चों ने तोड़ा दम; पारिवारिक विवाद की चर्चा

बलौदाबाजार। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना में मां और उसके दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। प्रारंभिक तौर पर जहर सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 28 वर्षीय युक्ति मानिकपुरी तथा उनके दो बच्चे चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) शामिल हैं।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि 19 नवंबर की रात करीब 8 बजे महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और इसके बाद स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। हालांकि, इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले मृतिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में पति द्वारा कथित तौर पर दूसरी शादी कर लेने और उसके साथ रहने की चर्चाएं सामने आई हैं। स्थानीय स्तर पर पति की दूसरी शादी से जुड़ी बातों और पारिवारिक विवाद को भी इस घटना के संभावित कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस जांच जारी

मामले की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसडोल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के निष्कर्षों के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

……………………………………………………………………

आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join

……………………………………………………………………
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646

– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!