शिक्षकों को मूल संस्था भेजकर वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षकों को मंडल संयोजक बनाने की मांग

शिक्षकों को मूल संस्था भेजकर वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षकों को मंडल संयोजक बनाने की मांग
 वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक लंबे समय से छात्रावास संचालन, विद्यार्थियों के प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यों का  रखते हैं अनुभव।
रामकुमार भारद्वाज कोंडागांव :- छात्रावास अधीक्षक संघ जिला कोंडागांव द्वारा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि वर्तमान में मंडल संयोजक के रूप में कार्यरत शिक्षकों को उनकी मूल संस्था में वापस भेजा जाए तथा उनके स्थान पर वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षकों को मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
  संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु भेजा जा रहा है। ऐसे में मंडल संयोजक के पद पर कार्यरत शिक्षकों को भी मूल संस्था में भेजना आवश्यक है, जिससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।
  संघ का कहना है कि वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक लंबे समय से छात्रावास संचालन, विद्यार्थियों के प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखते हैं। इसलिए मंडल संयोजक का दायित्व उन्हें दिए जाने से विभागीय कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से हो सकेगा।
  ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। संघ ने आशा व्यक्त की कि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्रावास अधीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुश्री कल्याणी सुनहरे, जिला सचिव अजित ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष संदीप नेताम, सौरभ बघेल, गीतेश्वर वर्मा, नीरज ध्रुवंशी,भूषण खूटे, संदीप साहू, सौरभ चंद्रकार, छत्रधारी साहू, दीपेश कुंवर समेत अन्य मौजूद रहे।
error: Content is protected !!