भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में गूंजे जनसरोकारों के मुद्दे, नगर की गंभीर स्थिति पर जताई चिंता
अमृत साहू बलौदा बाजार भाटापारा:– भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आज स्थानीय विश्राम गृह में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भाटापारा ब्लॉक की वर्तमान गंभीर परिस्थितियों एवं जनसमस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भाटापारा की बिगड़ती व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति तथा विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चिंता व्यक्त की। पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा संबंधित विभागों को उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल करनी चाहिए।
पत्रकारों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाएगा और प्रशासन का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों एवं पत्रकारिता की निष्पक्ष भूमिका पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने भाटापारा के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल देते हुए एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
























