प्रशिक्षित गौ सेवक संघ ने गो सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल से की शिष्टाचार मुलाकात
रायपुर। प्रशिक्षित गौ सेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ यादव के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल से सौजन्य एवं शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से सारगर्भित चर्चा की गई।
गौधाम में शत-प्रतिशत नियुक्ति की उठी मांग
प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने आयोग अध्यक्ष को अवगत कराया कि प्रशिक्षित गौ सेवक पिछले लगभग 25 वर्षों से पशुधन विकास विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। ये गौ सेवक राज्यभर में पशुओ का समय पर टीकाकरण, पशुओं की टैगिंग,आपातकालीन एवं प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं ग्रामीण और मैदानी स्तर पर निरंतर प्रदान करते आ रहे हैं। ऐसे में अनुभवी और प्रशिक्षित गौ सेवकों का समायोजन गौधाम में किया जाना सर्वथा न्यायसंगत है।
प्रमुख पदाधिकारियों रहे उपस्थित
आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने संघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ यादव, प्रदेश महामंत्री कैलाश साहू, प्रदेश मिडिया प्रभारी केशव साहू, जिला अध्यक्ष हीरा यादव, वरिष्ठ पदाधिकारियों में राम अवतार साहू, घनश्याम चंद्राकर, कृष्णा सिगरोल आदि शामिल थे।
























