टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न

टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न
टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न

टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न: संगठन विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं को मिलीं नई जिम्मेदारियां

टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न
टुण्ड्रा मण्डल भाजपा की अहम बैठक संपन्न

बलौदा बाजार :भारतीय जनता पार्टी टुण्ड्रा मण्डल के संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों को लेकर बया मण्डल वन विश्राम गृह देवपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी को धरातल पर मजबूत करने, नई दिशा देने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने जैसे विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मण्डल के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

संगठन का हुआ विस्तार नई जिम्मेदारियां

बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान कई कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मण्डल में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ऊर्जा के साथ टीम भाजपा क्षेत्र में विकास और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगी।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मंचस्थ रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • छतराम साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत टुण्ड्रा)
  • दुर्गेश साहू (भाजपा मण्डल अध्यक्ष, टुण्ड्रा)
  • कुसुम लता पैकरा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल)
  • डॉक्टर एमएल वर्मा (संयोजक, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ)
  • राम प्रसाद साहू (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग)
  • व्यास नारायण श्रीवास (सभापति, जनपद पंचायत कसडोल)
  • राजकुमार गोड (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा)

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं रखी बात 

बैठक में मण्डल के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सतीश शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा), संतराम पटेल (मण्डल उपाध्यक्ष), साधराम प्रजापति (महामंत्री), राम कुमारी साहू (अध्यक्ष, महिला मोर्चा), गंगा प्रधान (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल टुण्ड्रा), अशोक साहू (अध्यक्ष, किसान मोर्चा मण्डल टुण्ड्रा) और हेमलाल गौड़ (अध्यक्ष, अनु. जनजाति मण्डल टुंड्रा) ने भी अपने विचार रखे।इसके साथ ही अजय संडे (मण्डल उपाध्यक्ष), संजय देवगन (अध्यक्ष, युवा मोर्चा मण्डल), महेंद्र बारले (अध्यक्ष, अजा मोर्चा मण्डल), नरेश जयसवाल (सोसायटी अध्यक्ष), नरोत्तम वर्मा (पूर्व कोषाध्यक्ष), दुशासन प्रधान (पूर्व मंत्री), लाल बहादुर (वरिष्ठ कार्यकर्ता) और ओम प्रकाश केशरवानी सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!