CG News : बरेली में लाखों का गांजा जप्त आरोपी गिरफ्तार

CG News : बरेली में लाखों का गांजा जप्त आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Talk / विकास शर्मा / महासमुंद : जिले बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से मोटरसाइकिल पर गांजा परिवहन कर रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसना के परसकोल चौक बंसुला में पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी और इसी चेकिंग के दौरान मोटर सायकल सीडी डिलक्स में दो व्यक्ति सवार होकर आये जिनके बीच में एक सफेद प्लास्टिक बोरी रखे हुये थे

जिन्हें रोककर बोरी में क्या है पूछने पर अपने पास रखे बोरी में गांजा होना बताये जिनका नाम पता पुछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम लवकुमार पाण्डे उम्र 23 तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोगीलाल सागर उम्र 26 साल दोनो निवासी बरपेलाडीह थाना बसना का रहने वाले बताये जिनके कब्जे से. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 15 किलो कीमती 7, लाख 50, हजार रूपयेए क मोटर सायकल कीमती 20, हजार रूपये. दो नग मोबाईल कीमती 6 हजार रूपये , कुल किमती 7 , लाख 76, हजार रूपये को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!