दो छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान एनएमएमएसई 2026–27 में हुआ चयन,
भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति परीक्षा….
बलौदाबाजार। पूर्व माध्यमिक शाला बलौदा, संकुल बलौदा, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार के लिए बड़े गर्व की बात है, कि विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं दीक्षा भारती एवं सीमा देवी का एनएमएमएसई (राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा) 2026–27 में चयन हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों तथा अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा इस सफलता को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
एनएमएमएसई (National Means-cum-Merit Scholarship Examination) भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति परीक्षा है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी शिक्षा को बेहतर ढंग से जारी रख सकें।
विद्यालय की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
























