छत्तीसगढ़ की राजधानी में खुलने जा रहा ILS ग्रुप का हॉस्पिटल, विश्वस्तर की मिलेंगी सुविधाएं पढ़िये

छत्तीसगढ़ की राजधानी में खुलने जा रहा ILS ग्रुप का हॉस्पिटल, विश्वस्तर की मिलेंगी सुविधाएं पढ़िये

Chhattisgarh Talk / रायपुर न्यूज़ : भारत में हॉस्पिटल्स की सूपर चेन चलाने वाले ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कदम रखने जा रहे हैं। पूर्वी भारत में ग्रुप के प्रख्यात हॉस्पिटल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हीं विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका में 160 बिस्तरों का हॉस्पिटल खुलने जा रहा है। हॉस्पिटल का काम तेजी से जारी है और जुलाई-अगस्त 2024 में इसके राजधानी में शुरू होने की पूरी संभावना है।

ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स को मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जाना जाता है। ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स वर्तमान में कोलकाता पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक दमदम, हावड़ा और अगरतला (त्रिपुरा ) में अपनी सेवाएं दे रहा है। ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स डॉ ओम टांटिया के मार्गदर्शन में नए ऊंचाइयों के साथ काम कर रहा है। डॉ ओम टांटिया सुप्रसिद्ध लप्रोस्कोपिक एवं बरिएट्रिक ( Bariatric) सर्जन है। पूर्वी भारत में एक बड़ा नाम है। ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स वर्तमान में 560 से भी अधिक बिस्तरों के साथ चार प्रमुख स्थलों पर अपनी सेवाएं वर्षों से दे रहा है।

ILS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स सीनियर Senior Vice President & Chief Business Development Officer देबाशीष धर ने बताया कि बहुत जल्द ILS हॉस्पिटल रायपुर जो की पचपेड़ी नाका रायपुर में शुरू हो जाएगा। जुलाई-अगस्त 2024 में 160 बिस्तरों के साथ अस्पताल खुलने जा जा रहा है। विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ राजधानी रायपुर के साथ मध्य भारत के प्रमुख शहरों के साथ कनेक्ट होगा। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के मरीजों को भी यहां पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Img 20240504 Wa0324

देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को दिया अपना समर्थन सौंपा पत्र,समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सौंपा पत्र….

error: Content is protected !!