महानदी में बढ़ा जलस्तर, रिसोर्ट में फंसे 24 लोगों का रेस्क्यू जारी: नगर सेना ने संभाला मोर्चा

महानदी में बढ़ा जलस्तर, रिसोर्ट में फंसे 24 लोगों का रेस्क्यू जारी: नगर सेना ने संभाला मोर्चा
महानदी में बढ़ा जलस्तर, रिसोर्ट में फंसे 24 लोगों का रेस्क्यू जारी: नगर सेना ने संभाला मोर्चा
महानदी में बढ़ा जलस्तर, रिसोर्ट में फंसे 24 लोगों का रेस्क्यू जारी: नगर सेना ने संभाला मोर्चा
बल्दाकछार स्थित निजी रिसोर्ट में बाढ़ का पानी घुसने से मची अफरा-तफरी, महिलाएं और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
बलौदाबाजार। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बलौदा बाजार जिले महानदी का जलस्तर बढ़ने से बल्दाकछार स्थित एक निजी रिसोर्ट चारों तरफ से पानी से घिर गया, जिससे वहां मौजूद पर्यटक, रिसोर्ट कर्मचारी और कुछ ग्रामीण अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही नगर सेना (होमगार्ड) की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में कुल 24 लोग फंसे हुए थे। इनमें महिलाएं, बच्चे, कर्मचारी और पर्यटक शामिल हैं। पानी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण स्थिति कुछ समय के लिए गंभीर हो गई थी, लेकिन नगर सेना की टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया।
महिलाओं और बच्चों को पहले निकाला
रेस्क्यू अभियान के दौरान सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद अन्य लोगों को भी एक-एक कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। अब तक नगर सेना की टीम ने सफलतापूर्वक 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिनमें शामिल हैं:
* 7 रिसोर्ट कर्मचारी
* 4 पुरुष
* 5 महिलाएं
* 4 बच्चे
* 4 पर्यटक
हालांकि टीम मौके पर मौजूद है और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
महानदी का बढ़ता जलस्तर बना वजह
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। इसके कारण बल्दाकछार स्थित निजी रिसोर्ट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया और कुछ ही देर में रिसोर्ट चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया। स्थिति बिगड़ने पर रिसोर्ट में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद नगर सेना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
 नगर सेना की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद नगर सेना के जवानों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
Chhattisgarh Talk से क्या बोले नगर सेना अधिकारी?
नगर सेना की रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र कुर्रे ने chhattisgarhtalk.com को बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्राथमिकता महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालने की थी। सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य किया गया और पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बने रिसोर्ट, पिकनिक स्पॉट और निचले इलाकों में जाने से बचें। मौसम और जलस्तर सामान्य होने तक सतर्क रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
error: Content is protected !!