MCB Breaking News : महापौर कंचन जायसवाल के मार्गदर्शन में शिविर में विभिन्न प्रकार का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण पढ़िये

MCB Breaking News स्वच्छता ही सेवा 2.0 इंडियन स्वच्छता लीग अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा जांच शिविर का आयोजन नगर निगम के मंगल भवन में हुआ सम्पन्न

MCB Breaking News : महापौर कंचन जायसवाल के मार्गदर्शन में शिविर में विभिन्न प्रकार का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण पढ़िये

Chhattisgarh Talk / हेमेंद्र कारफार्मा / चिरमिरी न्यूज़ : नगर पालिक निगम चिरमिरी के मंगल भवन में शुक्रवार को नगर पालिक निगम की महापौर कंचन जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा 2.0 इंडियन स्वच्छता लीग अंतर्गत सफ़ाई मित्र सुरक्षा जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मेँ सफ़ाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों एवं उनके परिजनों का स्वच्छ परीक्षण कराया गया ।

MCB Breaking News :  जानकारी अनुसार 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2.0 इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें शुक्रवार को 213 सफाई कर्मियों के साथ उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ । शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा, एवं मितान योजना सम्मिलित रहे वही स्वास्थ्य संबंधी जांच, स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गईं ।

MCB Breaking News :  महापौर कंचन जायसवाल ने बताया कि स्वच्छता के प्रति हमें हमेशा जागरूक रहना है, हमें अपने घरों के साथ-साथ आसपास में स्वच्छता रखने की आवश्यकता है ।

MCB Breaking News :  इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, विजय बधावन, एन. एम. के मैनेजर एस. के.तिवारी, निगम के ए.ई. गजेंद्र सिंह, सब. इंजी. आर.पी.सोनकर, पीआईयू प्रशांत, नोडल अधिकारी कनक साय, मोबाइल मेडिकल यूनिट के मेडिकल स्टाफ व अन्य लोगों की सहभागिता रही ।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.

CG News Doctor tortured woman : छत्तीसगढ़ में महिला सहकर्मी को डॉक्टर ने किया प्रताड़ित, गर्ल फ़्रेंड बनने के लिये दबाव डालते हैं, डीएमएफ के नोडल अधिकारी डॉ. एसके जामगड़े महिला को कर रहे प्रताड़ित,, जानिए क्या है मामला….

Read More »
error: Content is protected !!