सर्किट हाउस कसडोल में पत्रकार संघ का बैठक सम्पन्न अध्यक्ष ने किया कार्यकरणी का विस्तार

ईकाई कसडोल में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, प्रवीण ढोमने ने संभाला अध्यक्ष पद कार्यकारणी का किया विस्तार

बलौदा बाजार / कसडोल। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल की मासिक बैठक बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण डोमने ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

बैठक में संघ के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें सचिव गुनी राम साहू, कोषाध्यक्ष युवराज यादव, संरक्षक देवेंद्र साहू, एम.एल. वर्मा और सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय साहू, केशव साहू, अशोक टंडन और भूपेंद्र साहू, सह सचिव जय प्रकाश साहू, उप कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कैवर्त्य, विधि सलाहकार डेविड सायं तथा मीडिया प्रभारी हेमंत बघेल शामिल हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साहेब लाल साहू, दिनेश मिश्रा, सुनील तिवारी, संतोष कश्यप, सोमेश्वर कमलवंशी, भानु प्रताप साहू,महेश शर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, अमीर दास, विकास अग्रवाल, संतोष थवाईत, व्यास श्रीवास, शिव यादव, तकीम कुरैशी, जीवन रात्रे, मोतीलाल बंजारे और शिव ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण डोमने ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद का सदुपयोग करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

error: Content is protected !!