अकरजन में साहू समाज का ऐतिहासिक संगम. भव्य शपथ ग्रहण समारोह और मंदिर निर्माण का भूमिपूजन संपन्न..

रायपुर। आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता के अनूठे संगम के साथ आज कृष्ण कुंज कर्मा धाम, ग्राम अकरजन (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) में साहू समाज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहू संघ के नवनिवार्तित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, राजिम महोत्सव-2026 की तैयारी और संत माता कर्मा एवं राजिम भक्तिन माता मंदिर के निर्माण हेतु भूमिपूजन का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू और पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू और स्थानीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने भी संबोधित किया।
शपथ ग्रहण और मंदिर निर्माण का संकल्प
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष टीलेश साहू एवं उनकी पूरी टीम ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए पद की शपथ ली। वहीं, मंदिर निर्माण हेतु किए गए भूमिपूजन ने इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह मंदिर समाज की आस्था और एकता का केंद्र बनेगा।
प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, साधना साहू, संगठन सचिव चंद्रावती साहू, सुनील साहू, प्रदेश सयुक्त सचिव प्रदीप साहू बीना साहू, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष भागवत साहू, कुलदीप साहू, मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
एकजुटता का संदेश
अतिथियों ने अपने संबोधन में नवनिवार्तित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में साहू समाज सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनेगा। समाज की संस्कृति और गौरव को अक्षुण्ण रखने के लिए संगठन की इस ज्योति को सदैव प्रज्ज्वलित रखने का आह्वान किया गया यह जानकरी प्रदेश सयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने दिया हैं




















