Election Update : गरियाबंद जिले में 71.23% वोटिंग, पिछली बार से कम

Election Update : गरियाबंद जिले में 71.23% वोटिंग, पिछली बार से कम

Chhattisgarh Talk / लतीफ / गरियाबंद :  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसके साथ ही गरियाबंद जिले के दो विधानसभा राजिम और विन्द्रानवागढ़ के 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईव्हीएम में कैद हो गया। बड़े गोबरा के मतदान केन्द्र को छोड़कर शेष 572 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। राजिम विधानसभा के कुछ मतदान केंद्रों में आखिरी समय में अधिक भीड़ आने के चलते देर रात आठ बजे तक मतदान चलता रहा। जानकारी के मुताबिक जिले में शाम बजे की स्थिति में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

इसके पहले मतदान को लेकर जिले के लोगो में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह आठ बजे लोकतंत्र का महापर्व शुरू होते ही लोग उत्साह के साथ वोटिंग करने पहुँचे। अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोगों ने मतदान किया। मतदान करने के बाद लोगों ने अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाते हुए सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया, ताकि बाकी लोग भी मतदान करने प्रेरित हो सकें।

जानकारी के मुताबिक जिले के दोनों विधानसभाओं में मतदान की धीमी शुरूआत हुई, लेकिन धीरे-धीरे वोटिंग का प्रतिशत बढ़ता चला गया। कतारबद्ध होकर लोगो ने मतदान किया। इस दौरान महिलाओं, युवाओ, किसानों हर वर्ग में काफी उत्साह नजर आया। पहले घंटे में मतदान का औसत कम रहा है। लेकिन बढ़ते दिन के साथ इसमें तेजी से इजाफा हुआ। दोपहर 11 से 3 के बीच सर्वाधिक मतदान हुआ। देर शाम होते आकड़े में फिर कमी आ गई।

80.05% पिछली बार हुई थी वोटिंग

कई मतदान केंद्रों में रात 8 बजे तक लगी रही मतदाताओं की लाईन

कहां कितना मतदान हुआ?

समय       राजिम       बिन्द्रानवागढ़         कुल
9 बजे        9.7             11.3             10.5
11 बजे     18.6            18.8             18.7
1 बजे       41.84          44.57           43.20
3 बजे       56.16          59.16           57.66
5 बजे       71.23          71.02           71.13

मतदान के प्रतिशत में कमी

आंकड़ों के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस वर्ष मतदान के प्रतिशत में कमी आई। दोनों विधानसभा में 8 से 10% मतदान कम हुआ।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!