Durg Bhilai News : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई की जयंती स्टेडियम में कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी

 

Chhattisgarh Talk / अतुल शर्मा / दुर्ग न्यूज़ : छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्‍य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्‍तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई की जयंती स्टेडियम में कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। साथ ही पाटन में परिवर्तन यात्रा में बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचेंगे, दुर्ग पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है।

Durg Bhilai News : आपको बता दे की प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सम्मेलन में शामिल होकर कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।


Durg Bhilai News : महिला सम्मलेन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस महिला सम्मेलन में लगभग डेढ़ लाख महिलाओं का आने का संभावना है इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है,वही बीजेपी के द्वारा परिवर्तन यात्रा में 21 तारीख को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पाटन विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगी, उसको लेकर भी तैयारी अंतिम चरण पर है,वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा का मुक्ति का इंतजाम कर लिया गया है,

Durg Bhilai News : दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है,वही बीजेपी के परावर्तन यात्रा में स्मृति ईरानी का आने का संभावना है उसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है —शलभ सिन्हा,एसपी दुर्ग

error: Content is protected !!