ganja smuggler : गांजा तस्करी कर रहे जीजा-साली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्ज़े से गांजा भी बरामद जानिए जीजा-साली की कहानी

ganja smuggler : गांजा तस्करी कर रहे जीजा-साली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्ज़े से गांजा भी बरामद जानिए जीजा-साली की कहानी

Chhattisgarh Talk / रामकुमार भारद्वाज / कोंडागांव : छत्तीसगढ़ राज्य के कोण्डागांव जिले की केशकाल की अंर्न्तराज्यीय गांजा तस्करो पर बड़ी कार्यवाही, गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्कर जीजा और साली को किया गिरफ्तार, गांजा भी किया बरामद….

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस के द्वारा लगातार अंर्न्तराज्यीय गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही थी दिनांक 29 नवंबर को केशकाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बेड़मा बड़े पारा तिराहा नेशनल हाईवे 30 मेनरोड के पास एक पुरूष व एक महिला हरा पीला व नीला रंग के दो ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिकी करने हेतु अपने ट्राली बैग मे छुपाकर रखे है। की सूचना पर बेड़मा बड़े पारा तिराहा पर रवाना होकर घेराबंदी कर दोनो संदिग्धो के संयुक्त कब्जे से ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 23.410 किलोग्राम गांजा कीमत करीबन 2 लाख 30 हजार रूपये को बरामद कर दोनो आरोपियो के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के नाम

  1. मो. उमर पिता कमरूददीन जाति मुसलमान उम्र 30 वर्ष साकिन रफीक नगर झोपड़पटटी गोवाण्डी थाना माड़ा चौकी राज्य महाराष्ट्र
  2. मुस्कान पति मो.अजीम कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 22 वर्ष साकिन रफीक नगर झोपड़पटटी गोवाण्डी थाना माड़ा चौकी राज्य महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद सोनी सउनि निहार रंजन मंडल, प्र०आर. संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, आर० शंभू मण्डावी, मनोहर निषाद, की अहम भूमिका रही।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!