NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में सांसद महोदया के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित

NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में सांसद महोदया के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित
NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में सांसद महोदया के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित

NSS एवं NCC के संयुक्त तत्वावधान में सांसद महोदया के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित

 

 

बलौदाबाजार। शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चाम्पा लोकसभा के कमलेश जांगड़े सांसद उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पांडे अमित सिंह, लोकेश यादव, लोकनाथ जायसवाल, केशव यादव उपस्थित रहे आप उनको।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी झा व प्राध्यापकगण द्वारा संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान सभा के योगदान तथा संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद ने अपने उद्बोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। संविधान दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भावना, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, NSS स्वयंसेवक, NCC कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में डॉक्टर आरके वर्मा डॉ नीरज नामदेव लेफ्टिनेंट मिंज, सुशीला गिलहरी डॉ नरेंद्र देव मिर्जा, तारा पटेल कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार, भानु साहू, सूर्यकांत, भोलाराम वर्मा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे

error: Content is protected !!