सीएम Vishnudev Sai cabinet : नए मंत्रीयो के विभाग का किया बटवारा; जानिए किन मंत्री को मिला कौन-कौन विभाग???

सीएम Vishnudev Sai cabinet : नए मंत्रीयो के विभाग का किया बटवारा; जानिए किन मंत्री को मिला कौन-कौन विभाग???

विष्णु देव साय कैबिनेट का आज विस्तार हो गया. कैबिनेट विस्तार के चंद घंटों बाद ही मुख्यमंत्री ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन विभाग रखा है. साय ने इसके अलावे अपने पास इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, जनसंपर्क, खनन और अन्य विभाग अपने पास रखा है. सीएम ने अपने पास जो विभाग रखें है वो किसी और को आवंटित नहीं किए जाते हैं.

Chhattisgarh Talk/अभिनव सोनी / रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को किया. कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम ने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया. सीएम ने अपने पास सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त सहित जनसंपर्क विभाग रखा है. सीएम ने खनन के अलावे कुछ अन्य विभाग भी अपने पास रखे हैं जिसे किसी और को आवंटित नहीं किए जाने का प्रावधान है.

अरुण साव (Arun Sao) बने लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री

विष्णु देव साय ने डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. साव के पास इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर,ऊर्जा सहित 20 सूत्री कार्यक्रम की भी जिम्मेदारी दी गई है.

विजय शर्मा (vijay Shrma) बने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को साय कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है. विजय शर्मा को प्रदेश का गृहमंत्री बनाया गया है. गृह विभाग के अलावे शर्मा को जेल, कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और संस्कृति, धर्म न्यास और धर्मस्व विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

ओ पी चौधरी (OP Choudhry) को उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग मिला

पूर्व कलेक्टर रहे ओपी चौधरी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. ओपी चौधरी 2018 में भी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे. पार्टी ने उनको फिर से रायगढ़ से लड़ाया और वो चुनाव जीत गए. शाह ने खुद कहा था कि आप इनको जिताएं. हम बड़ा आदमी बनाकर भेजेंगे. साय ने ओपी चौधरी को तकनीकी शिक्षा, रोजगार, उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, कौशल विकास, जनशक्ति योजना जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी दी है.

केदार कश्यप (Kedar Kashyap) बने स्कूली शिक्षा मंत्री

रमन सरकार में पीएचई मंत्री रहे केदार कश्यप को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है. केदार कश्यप को स्कूल शिक्षा, पंचायत और ग्रामीण विकास, पशुधन विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन, आयाकट, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. केदार कश्यप ने जिम्मेदारी मिलने के बाद मोदी को धन्यवाद दिया है.

दयालदास बघेल (Dayaldas Baghel) को मिला आवास और पर्यावरण विभाग

बीजेपी के कद्दावर नेता और मंत्री बने दयालदास बघेल को विष्णुदेव साय ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. दलायदास बघेल को साय ने आवास और पर्यवारण विभाग की महती जिम्मेदारी दी है. इसके अलावे बघेल को वन, परिवहन, खाद्य, विधायी कार्य और कानून विभाग भी सौपा गया है.

टंकराम वर्मा (Tank Ram Verma) श्रम और नगरीय प्रशासन मंत्री

बलौदा बाजार से विधायक बने टंकराम वर्मा को साय ने श्रम और नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौपी है. चुनाव प्रचार के दौरान टंकराम वर्मा जिला प्रशासन की कार्यशैली से काफी नाराज थे. टंकराम वर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि राज बदल गया है अफसर सुधर जाएं.

श्यामविहारी जायसवाल (Shyamvibari Jaiswal) को मिला वाणिज्य और उद्योग विभाग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्यामविहारी जायसवाल को वाणिज्य और उद्योग विभाग के अलावा वाणिज्यिक कर यानि उत्पाद शुल्क विभाग की भी बड़ी जिम्मेदारी सौपी है. श्यामविहारी जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने साय को धन्यवाद दिया है. जायसवाल ने कहा कि वो कड़ी मेहनत कर अपने विभाग को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.

रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) को आदिवासी,अनुसूचित जाति विकास की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट विस्तार में मंत्री राम विचार नेताम को आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौपी गई है. रामविचार नेताम बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और रमन सरकार में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!