CG Update : मशहूर फिल्म कलाकार रघुवीर यादव ने किया आंजनेय विश्वविद्यालय के फिल्म मेकिंग कोर्स का शुभारंभ

CG Update : मशहूर फिल्म कलाकार रघुवीर यादव ने किया आंजनेय विश्वविद्यालय के फिल्म मेकिंग कोर्स का शुभारंभ

Chhattisgarh Talk।/ चन्द्रकान्त वर्मा / रायपुर न्यूज़ : आंजनेय विश्वविद्यालय में मंगलवार को फिल्म मेकिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिंदी फिल्म जगत के कलाकार श्री रघुवीर यादव एवं फिल्म निर्देशक हरीष व्यास ने विश्वविद्यालय के फिल्म मेकिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया ।
समारोह में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध निर्देशक – निर्माता श्री योगेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण के क्षेत्र अपने विचार साझा किए।

CG Update : कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल ने विश्व विद्यालय में फिल्म मेकिंग कोर्स में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं विभाग के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने भविष्य में फिल्म मेकिंग के कोर्स हेतु आवश्यक विभिन्न कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाने की बात रखी ।

CG Update : उद्घाटन सत्र समारोह में नवप्रवेशित छात्रों के साथ फिल्म में रुचि रखने वाले व्यक्तियों हेतु कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमे फिल्म निर्माण के विभिन्न चरणों एवं फिल्म निर्माण के बारीकियों से रूबरू कराया गया।

CG Update : विश्विद्यालय के फिल्म निर्माण विभाग द्वारा फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न कोर्सो का संचालन किया जा रहा है, जिनमे फिल्म से संबंधित डिग्री(बी. ए. फिल्ममेकिंग), डिप्लोमा एवम सर्टिफिकेट कोर्स कराए जा रहे हैं। संचालित कोर्स में प्रवेशित छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान के लिए रायपुर की मानी जानी फेड एकेडमी के साथ कार्य किया जा रहा है, विद्यार्थियों को विभिन्न अभिनेताओं, एवम प्रोडक्शन हाउस के साथ जोड़ा जाएगा।


CG Update : कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टी रामा राव एवं डायरेक्टर जनरल डॉ बी सी जैन, डायरेक्टर ऑफ फेड एकेडमी श्री समर्थ लहरी, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ प्रांजलि गनी, फिल्म मेकिंग विभागाध्यक्ष श्री अंकित शुक्ला, प्राध्यापक नम्रता चंद्राकर, स्कूल ऑफ मास मीडिया के विभागाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्राध्यापक विनोद सावंत, विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं फिल्म मेकिंग में रुचि रखने वाले व्यक्ति मौजूद रहे।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!