Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

CG Politics : केशकाल विधानसभा में खत्म हुआ भाजपा का जनाधार, भाजपा की पदयात्रा को जनता ने नकारा : नरेंद्र जैन

Screenshot 2023 1008 194140

CG Politics : केशकाल विधानसभा में खत्म हुआ भाजपा का जनाधार, भाजपा की पदयात्रा को जनता ने नकारा : नरेंद्र जैन

 

Chhattisgarh Talk / कोण्डागांव न्यूज़ : छत्तीसगढ़ राज्य के केशकाल विधानसभा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पलना से निकली पदयात्रा को लेकर युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा का जनाधार खत्म हो चुका है– जैन

प्रेस विज्ञप्ति में नरेंद्र जैन ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा समेत समूचे बस्तर संभाग से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था। जनता ने भाजपा मुक्त बस्तर को स्वीकार कर लिया है, यही कारण है कि भाजपा का जनाधार पूरी तरह समाप्त होता जा रहा है। आज भाजपा ने विधायक संतराम नेताम के गृहग्राम पलना से इस पदयात्रा की शुरुआत की है। लेकिन इस पदयात्रा में उक्त गांव का 10 व्यक्ति भी शामिल नहीं हुआ।

हजारों की भीड़ का दावा, आए 100 भी नहीं–

नरेंद्र जैन ने कहा कि वैसे तो भाजपा ने इसे पदयात्रा का नाम दिया था। यह अफवाह फैलाई गई थी कि हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। लेकिन यह रैली महज 50-60 लोगों में ही सिमट कर रह गई है। इसलिए भाजपा को मजबूरन पदयात्रा को बाइक रैली में परिवर्तित करना पड़ गया। उन्होंने कहा भाजपा के इस यात्रा में कुल जितने लोग शामिल हुए हैं उससे अधिक ग्रामीण केशकाल विधायक निवास में 1 घण्टे में भोजन करते हैं, और अपनी समस्या का निराकरण करवाकर खुशी खुशी घर लौटते हैं।

जनता ने भी भाजपा की पदयात्रा को नकारा–

नरेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गई इस पदयात्रा का उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना है। लेकिन आम जनता का पदयात्रा में शामिल न होना यह साफ साबित करता है कि जनता भी जानती है कि उनके क्षेत्र में केवल विकास के कार्य हुए हैं। यदि भ्रष्टाचार होता तो जनता स्वयं उसके खिलाफ आवाज उठाती। फिलहाल भाजपा अंतर्कलह से जूझ रही है। उन्हें पहले अपने संगठन के लोगों को एकजुट करना चाहिए उसके बाद आकर विधायक के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Leave a Comment