Cg Talk Logo
Search
Close this search box.

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव पंडित दयानंद ने किया मतदान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव पंडित दयानंद ने किया मतदान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव पंडित दयानंद ने किया मतदान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव पंडित दयानंद ने किया मतदान

रामकुमार भारद्वाज/रायपुर: लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव एवं जनसंपर्क सचिव पी. दयानंद ने अपनी धर्मपत्नी शैलजा के साथ देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी रायपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भिक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

बता दें कि छतीसगढ़ की 7 सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत 66.87 % मतदान हुआ है. बिलासपुर लोकसभा में 60.05%, दुर्ग लोकसभा में 67.33 %, जांजगीर-चांपा लोकसभा में 62.44 %, कोरबा लोकसभा में 70.60 %, रायगढ़ लोकसभा में 75.84 %, रायपुर लोकसभा में 61.25 % और सरगुजा लोकसभा में 74.17 % मतदान दर्ज किया गया.

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो बिलासपुर लोकसभा में 64.36 %, दुर्ग लोकसभा में 71.68 %, जांजगीर चांपा लोकसभा में 65.58 %, कोरबा लोकसभा में 75.28 %, रायगढ़ लोकसभा में 77.78 %, रायपुर लोकसभा में 66.00 % और सरगुजा लोकसभा में 77.30 % मतदान दर्ज किया गया था.

पुलिसकर्मी की दादागिरी!! आव देखा-ना ताव, युवक को दनादन जड़े थप्पड़, पुलिस की मार से युवक का टूटा हाथों की उंगलियां देखिए वीडियो -Baloda Bazar policeman’s Hooliganism

Leave a Comment