CG Election : विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका 815 लोगों ने कांग्रेस में किया प्रवेश,

विधायक संतराम ने गमछा पहनाकर नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का किया स्वागत, 815 लोगों ने कांग्रेस में किया प्रवेश

Chhattisgarh Talk / रामकुमार भारद्वाज / कोण्डागांव : भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम की कार्यशैली से प्रभावित होकर गुरुवार को केशकाल विधायक निवास में फरसगांव क्षेत्र और केशकाल विधानसभा के 800 से अधिक लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। विधायक संतराम ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को चन्दन लगाकर व कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

https://chhattisgarhtalk.com/archives/15237

Accident in Bastar दो अलग सड़क हादसों में बाइक से गिरकर तीन युवक हुए घायल

CG Election : इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास हुआ है, इससे जनता खुश है। भूपेश बघेल जी ने किसानों का कर्ज माफ, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौठान योजना, बिजली बिल हाफ, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि के माध्यम से लोगों को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत किया है। इसी का परिणाम है कि केशकाल विधानसभा की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वस्फूर्त कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में आज भी लगभग 815 लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। जिसमें से कई ऐसे लोग हैं जो भाजपा के कार्यकर्ता रह चुके हैं। सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। और एक बार फिर केशकाल व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Kondagaon News : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकागांव को कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त किया घोषित

CG Election : विधायक संतराम ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता से झूठ बोलकर उन्हें लूटा गया। फिर केंद्र में बैठी मोदी सरकार के छलावों और जुमलों से जनता को दिग्भ्रमित करने वाली भाजपा छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा चला रही है। जिस प्रकार से मोदी सरकार ने प्रदेशवासियों से झूठ बोले हैं, उन्हें तो इस परिवर्तन यात्रा का नाम बदल कर क्षमा यात्रा रख देना चाहिए। क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता जागरूक है, जनता भाजपा के कुकर्मों की सजा जरूर देगी।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!