।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन्यप्राणियों के अंगों के साथ शिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार….
केशव साहू बलौदाबाजार। वन्यप्राणियों के अवैध शिकार और उनके अंगों (ट्रॉफी) की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। बलौदाबाजार वनमंडल के बल्दाकछार परिक्षेत्र (गुडागढ़ रेंज) के ग्राम अल्दा में छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में शिकार प्रयुक्त सामग्री और वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए हैं।
सर्च वारंट के साथ दी दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को ग्राम अल्दा में अवैध शिकार की गुप्त सूचना मिली थी। वनमंडलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन और उपवनमंडलाधिकारी श्री निश्चल शुक्ला के निर्देशन में टीम ने शिवसेवक और महेतरु नामक दो संदेहियों के घर पर सर्च वारंट के साथ छापेमारी की।
भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के घर से रोंगटे खड़े कर देने वाले अवशेष मिले हैं जिसमें महेतरु के घर से: लंगूर की खोपड़ी (1 नग), कछुआ का मांस, जी.आई. तार और बाइक का क्लच वायर (शिकार के लिए प्रयुक्त फंदा) मीला हैं
वही मुख्यभियुक्त शिवसेवक के घर से: तेंदुए के दांत (2 नग), अज्ञात वन्यप्राणी के मांस के टुकड़े, 2 भाले, मोनोक्रोटोफॉस और प्लांटोमायसिन जैसे घातक कीटनाशक (जहर देने के लिए प्रयुक्त)।जब्त सामग्री से स्पष्ट है कि ये आरोपी लंबे समय से संगठित रूप से वन्यजीवों का शिकार कर रहे थे।
बहाना बनाकर फरार हुआ मुख्य आरोपी
कार्रवाई के बीच ही मुख्य आरोपी शिवसेवक शौच जाने का बहाना बनाकर चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। वहीं, सह-आरोपी महेतरु को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कड़ी धाराओं में केस दर्ज, जेल भेजा गया
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2022) की धारा 9, 39, 48-क, 49, 50 और 51 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को कसडोल न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर बलौदाबाजार उप जेल भेज दिया गया है।
विभाग की चेतावनी
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में शिकारियों और वन्यप्राणी अंगों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए और भी सघन अभियान चलाए जाएंगे। इस कार्यवाही वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में, उपवनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री निश्चल शुक्ला के निर्देशन में तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार की उपस्थिति में करवाई की गई हैं।
📍बलौदाबाजार से केशव साहू की ग्राउंड रिपोर्ट
चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now
- विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172
-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)






















