CG Election2023 : गोवर्धन मांझी बोले पहली बार में करोड़ो का विकास कार्य कराया, दुसरा मौका मिला तो विकास की गंगा बहा दूंगा

पब्लिक के प्रयोग में विफल साबित हुई कांग्रेस,फिर से भाजपा के लिए देगी जनादेश-मीनाक्षी लेखी

CG Election2023 : गोवर्धन मांझी बोले पहली बार में करोड़ो का विकास कार्य कराया, दुसरा मौका मिला तो विकास की गंगा बहा दूंगा

कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी को बनाया उम्मीदवार,स्थानीय नेताओं की किया उपेक्षा

Chhattisgarh Talk / गरियाबंद न्यूज़ : गरियाबंद जिले के राजिम प्रत्याशी रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने आज नामांकन भरा,इससे पहले भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन कर रैली की शक्ल में बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ अपने प्रत्याशियों को कलेक्टोरेट पहुचाया। गांधी मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया,नामांकन रैली में पहुंचे केंद्रिय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी इस सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरती नजर आई। लेखी ने दोनों प्रत्याशीयो को नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि बताया,लेखी ने कहा कि अब इन्हें जिताने की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता की है।

दिल्ली सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को बुलाया था,जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हमला बोला।यह भी कहा कि पांच साल पब्लिक ने भाजपा को विपक्ष की भूमिका निभाने जनादेश दिया जिसे हमने बखूबी निभाया,पर कांग्रेस सरकार ने वादा खिलाफी कर जनता के पैसे को केवल लूटने का काम किया।लेकिन पार्टी के घोषणा पत्र के सवाल पर लेखी ने सीधे सीधे जवाब देने के बजाए केंद्रीय योजना को गिनाते नजर आई इतना ही नहीं सीएम के चेहरे के सवाल पर लेखी ने प्रत्याशी का गमछा उतार कमल फूल को दिखा दिया।

जो चोर है ई डी से डरे

चुनावी सीजन में ईडी के सवाल पर लेखी ने कहा की ईमानदारी से रहो तो ईडी भी क्या करेगी। नाम लिए बगैर कहा हमारे लोग( कांग्रेस) इनके राज पाठ में भुगते हैं,इमरजेंसी तक लगा दिया गया था,जो चोरी कर रहे है उन्हे ही ईडी से डर बना हुआ है।

शराब मिले गोबर बेच के पी

सभा को दोनों प्रत्याशी के अलावा सांसद चुन्नीलाल साहू भी संबोधित कर कांग्रेस पर हमलावर थे। कांग्रेस के प्रत्याशियों को बाहरी करार दिया,सांसद साहू के बाद लेखी ने भी सरकार पर हमला बोला,उन्होंने कहा की राम राज में दूध मिले,कृष्ण राज में घी,भूपेश राज में दारू मिले गोबर बेच कर पी। भाजपा नेताओं ने कहा की गोधन न्याय योजना और भगवान महादेव के नाम पर भी गड़बड़ी करने से बाज नहीं आए। रेत,कोयला, पीएससी,शराब घोटाला को भी गिनाते हुए कांग्रेस सरकार को नेताओं ने जमकर कोशा।

पिछले कार्यकाल में मैने करोड़ो के विकास कार्य कराए

गोवर्धन मांझी ने भी सभा को संबोधित कर कहा की मैं तो निमित्त मात्र हु,आप सभी गोवर्धन मांझी बनना है। मैदान में उतर कर छत्तीसगढ़ में घोटाले की बयार बहाने वाले से लड़ना है। मांझी ने कहा कि मैंने अपने पिछले कार्यकाल में करोड़ो के विकास कार्य कराया।भवन विहिन अस्पताल स्कूल में भवन बनाया,सड़को को जोड़ने ओर आवाजाही को सुगम बनाने पूल पुलिया बनवाया।विश्वास है इस बार जनता का आशीर्वाद फिर से मिलेगा।बिंद्रानवागढ़ के कोई भी सरकारी संस्थान ऐसा नहीं है जहां कर्मी की कमी हो। कांग्रेस के कार्यकाल में तबादला उद्योग चलाने वालो ने लाखो का लेन देन कर क्षेत्र को कर्मचारी विहीन कर दिया।शिक्षक डॉक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े है,उसे भरना मेरी प्राथमिकता में होगी।

बाहर और स्थानीय में फर्क समझ रही जनता

गोवर्धन मांझी ने कहा की में इसी बिंद्रानवागढ़ का हु। मेरी पैदायशी इसी जगह की है, इसे में स्थानीय लोगो ला दर्द मुझे समझ आता है।पहले कार्यकाल में मैने विकास की गंगा बहाने कोई कमी नहीं छोड़ा।कांग्रेस प्रत्याशी के नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस ने स्थानीयता को ध्यान नहीं दिया। ऐसा कहे कि कांग्रेस ने स्थानीय नेता को विधायक बनने लायक नहीं समझा,अपने अधिकार से वंचित उन आदिवासी नेताओं के प्रति भी मैं सद्भावना रखता हू। सभी को साथ लेकर अपना अगला कार्यकाल को क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दूंगा।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!