Ambuja University : अम्बुजा विद्यापीठ प्राचार्य एक और रास्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित

Ambuja University : अम्बुजा विद्यापीठ प्राचार्य एक और रास्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित

Chhattisgarh Talk / बलौदाबाजार : अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय का चयन युनिवर्सल मंटोर एसोसिएशन द्वारा “प्रिंसिपल ऑफ़ द ईयर – 2023” हेतु किया गया है। यह पुरस्कार दिनांक 1 दिसम्बर, 2023 को होटल क्लार्क, जयपुर (राजस्थान) मे प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार शेक्षनिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्त्तापूर्ण प्रकाशन के लिये प्रदान किया जाता हैं।

संजय कुमार पांडेय शिक्षा में नवाचार के पक्षधर हैं। उनका पूर्ण विश्वास है कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए स्मार्ट लर्निंग त्रिभुज का पूर्ण होना आवश्यक है।तथा बच्चों की 3 से 8 वर्ष की आयु उनके सिखने का स्वर्णिम काल होता है। इन सभी का विस्तार से वर्णन उन्होँने अपनी हाल ही मे प्रकाशित पुस्तक “पैरेटिंग- लर्निंग ऐण्ड अनलर्निंग ( भाग-1) में किया है।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी श्री पांडेय को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान,रास्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, शिक्षक रत्न पुरस्कार, अवंतिका राष्ट्रीय सेवा सम्मान, शिक्षाविद पुरस्कार, अवंतिका – डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार, बेस्ट परफ़ॉरमिंग प्रिंसिपल – अम्बुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट, अवंतिका – आचार्य शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। संजय कुमार पांडेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय – प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियो में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!