शिक्षा विभाग में अपनो पर इनायत शिक्षक से सीधे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी तक, डीईओ संजय गुहे की दरियादिली पर उठने लगे सवाल!
केशव साहू बलौदाबाजार। जिले के शिक्षा विभाग में नियमों को ताक पर रखकर ‘रेवड़ियां’ बांटने का खेल उजागर हुआ है। एक ओर शासन वनांचल क्षेत्रों के एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण का कड़ा नियम लागू कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बलौदाबाजार डीईओ कार्यालय द्वारा एक मिडिल स्कूल के शिक्षक देवेन्द्र कुमार यदु को प्रशासनिक पद (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी – ABEO) का प्रभार सौंपकर व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है।
विवाद के मुख्य बिंदु:
नियमों की सरेआम धज्जियां शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि युक्तियुक्तकरण के तहत स्थानांतरण के बाद कोई भी अस्थायी व्यवस्था नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, एक शिक्षक को मूल शाला से हटाकर प्रशासनिक जिम्मेदारी देना विभाग की मंशा पर संदेह पैदा करता है।वरिष्ठता की अनदेखी: जनता का सवाल है कि क्या ब्लॉक में देवेन्द्र कुमार यदु से वरिष्ठ कोई व्याख्याता या प्रधान पाठक उपलब्ध नहीं थे? किसी कनिष्ठ शिक्षक को ब्लॉक मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना वरिष्ठ अधिकारियों और योग्य कर्मचारियों का अपमान माना जा रहा है।
सेटिंग का खेल: चर्चा है कि यह पूरी कवायद प्रशासनिक सुधार के लिए नहीं, बल्कि ‘आपसी तालमेल’ और ‘सेटिंग’ के तहत की गई है। जहां एक तरफ शिक्षक वनांचल में जाने से बच रहे हैं, वहीं चहेतों को शहर के नजदीक प्रशासनिक कुर्सियों से नवाजा जा रहा है।
जनता की मांग
स्थानीय नागरिकों और विभाग के जानकारों का कहना है कि यदि प्रशासन वास्तव में पारदर्शी है, तो तुरंत इस अवैध प्रभार को समाप्त करना चाहिए। कनिष्ठ शिक्षक को उनके मूल शाला (मिडिल स्कूल) वापस भेजा जाए और वरिष्ठता के आधार पर किसी पात्र प्रधान पाठक या व्याख्याता को ABEO की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
यहां पढ़े पूरा मामला कैसे बना एबीईओ ?
*जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे का एक आदेश ने नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए मिडिल स्कूल शिक्षक को बना दिया सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,,,,, – Chhattisgarh Talk*
📍बलौदाबाजार से केशव साहू की ग्राउंड रिपोर्ट
चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now
- विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172
-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)























