भ्रष्टाचार पर एसीबी का हथौड़ा जनपद पंचायत पलारी के SDO 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार…

भ्रष्टाचार पर एसीबी का हथौड़ा जनपद पंचायत पलारी के SDO 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार…
बलौदा बाजार/पलारी। जनपद पंचायत पलारी में तैनात उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी ने उपसरपंच  से एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 25 हजार रुपए लेते हुए उसे दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार, उपसरपंच फागुराम ने 10 लाख का मैदान समतलीकरण कार्य कराया था, और सत्यापन  के लिए एसडीओ कार्यालय में फाइल लंबित था। सत्यापन करने के लिए एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने  एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान उपसरपंच ने शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। आज जब आवेदक एसडीओ को 25 हजार रुपए की पहली किश्त दे रहा था, एसीबी ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से आम जनता में संतोष है और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसीबी मामले की जांच कर रही है और आरोपी अधिकारी का न्यायालय भेजने की तैयारी है।
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!