सीतामढ़ी के एक व्यापारी के घर घुस कर बैठा था विशाल काय अजगर।

छत्तीसगढ़ टॉक/कोरबा :- कोरबा जिला में लगातार साप निकलने की घटना निरंतर जारी है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विभिन्न प्रसार के साप दिखना एक आम बात हैं, जिसके कारण लोगों में डर बना रहता हैं, डर ऐसा की लोग साप दिखते ही अपना सब काम छोड़ कर उस पर पूरा ध्यान चला जाता हैं,

जब तक वह रेस्क्यू न हो जाए लोगों की सास हलक में अटके रहती हैं ताजा मामला आज सीतामढ़ी के एक बोरा व्यापारी के घर देखने को मिला, काम करते वक्त घर वालों की नज़र बोरे के ऊपर बैठे एक विशाल काय 8 फीट के अजगर पर पड़ी फिर क्या था घर वालों की डर से हालत ख़राब हो गई फिर पूरा काम छोड़ कर उस पर ही नज़र टिकी थीं, जिसके फौरन बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके कुछ ही देर बाद सारथी मौके स्थल पहोच कर सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर, अजगर गुस्से से लगातार जितेंद्र सारथी को काटने का प्रयास करता रहा फिर भी उसे नहीं छोड़ा और आखिरकार अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए, जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सास लिया और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

 जितेंद्र सारथी ने बताया इस ठंड के मौसम में साप अकसर धूप सेकते नज़र आते हैं, ठंडे खून वाले होने के कारण वो ऐसा करते हैं, जो उनके लिए अति आवश्यक हैं।

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!