अन्नदाता का सम्मान – समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित

अन्नदाता का सम्मान – समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित
अन्नदाता का सम्मान – समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित

अन्नदाता का सम्मान – समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित

 

 

धान खरीदी पर्व का विधिवत शुभारम्भ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अमोदी किसानों का हुआ आत्मीय स्वागत

 

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अमोदी में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के महाअभियान का विधिवत एवं हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के प्राधिकृत अधिकारी नरेश कुमार डडसेना, समिति प्रबंधक मनीराम कैवर्त एवं शाखा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार साहू के करकमलों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।

पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर विशेष जोर

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए धान खरीदी कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया, जिससे प्रत्येक किसान को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और पूरा सम्मान मिल सके।

“अन्नदाता किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है।”

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

समारोह में मुख्य रूप से जिला नोडल अधिकारी बजरंग देवांगन, उपार्जन केंद्र नोडल खिलेश्वर साहू, शाखा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार साहू, सम्माननीय कृषक शिवांशु निषाद, श्रीकृष्ण कैवर्त, ग्राम कोटवार खोलबहरा दास सहित समिति के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण और हमाल भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति परिवार की ओर से समस्त अन्नदाता कृषक भाइयों का हार्दिक अभिनंदन, आत्मीय स्वागत एवं खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की ढेरों मंगलमय शुभकामनाएँ!

 

.…………………………………………………………………..

आपके पास भी कोई जानकारी या शिकायत है? संपर्क करें:
chhattisgarhtalk@gmail.com 9111755172, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े-Now Join

……………………………………………………………………
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172,9691693646

– टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

 

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!