ब्रेकिंग न्यूज़
16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैला
तालाब में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप दोस्तों के साथ घर से निकला था सुजल गेंड्रे, सुबह डबरी में मिली लाश;
बलौदा बाजार
तालाब में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप दोस्तों के साथ घर से निकला था सुजल गेंड्रे, सुबह डबरी में मिली लाश जांच में जुटी कोतवाली पुलिस आज दिन सोमवार दोपहर 1 बजे बलौदा बाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटियापटी के तालाब में सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुजल गेंड्रे, पिता संतराम गेंड्रे, निवासी धनगांव के रूप में हुई है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका गया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है मिली जानकारी के अनुसार, सुजल गेंड्रे अपने दोस्तों के साथ अरसिहा डबरी, सुहेला रोड की ओर आया था। इसके बाद सोमवार सुबह डबरी में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हत्या या हादसा, जांच के बाद होगा खुलासा
किशोर की मौत कैसे हुई और वह तालाब तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर सकती है फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि किशोर की मौत हत्या, हादसे या किसी अन्य कारण से हुई है।































