सिमगा नेशनल हाईवे पर सोलर पैनलों से भरा ट्रेलर पलटा, दो घंटे से जाम

बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर सोलर पैनलों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और करीब दो घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल मौके पर यातायात बहाल करने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में करोड़ों रुपये मूल्य के सोलर पैनल लदे हुए थे। ट्रेलर पलटने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारी सड़क से ट्रेलर और सामान को हटाकर रास्ता साफ कराने में जुटे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सिमगा पुलिस, डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर मौजूद है। जाम खुलवाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल हाईवे पर जाम जारी है। हादसे में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
error: Content is protected !!