अमेरा के युवक बारातियों से शराब पीने के लिए मांगने लगे पैसे न देने पर हुआ बवाल, बारातियों पर चाकू-डंडों से हमला अपचारी सहित 14 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार: पलारी पुलिस ने अमेरा ग्राम में बारातियों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 6 विधि से संघर्षरत बालक और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने घटना के महज एक घंटे के भीतर ही गांव पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था।
शराब के पैसों के लिए शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता चंकी वर्मा अनुसार ग्राम छिराही से नंदकुमार वर्मा बारात लेकर अमेरा आए हुऐ थे, करीबन शाम करीब 6:00 बजे जब बाराती वाहन पंचायत भवन के पास खड़े थे, तभी गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और बारातियों से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब बारातियों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया।
महिलाओं ने भी दिया साथ, बारातियों को बनाया बंधक
घटना इतनी हिंसक थी कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से बाराती वाहनों के शीशे तोड़ दिए। उपद्रव में गांव की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं; उन्होंने उपद्रवियों को रोकने के बजाय खुद भी मारपीट में हिस्सा लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बारातियों पर चाकू से हमला किया और कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पलारी थाना प्रभारी लखेश केवट और हेमंत पटेल सिटी कोतवाली व भाटापारा ग्रामीण का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बंधक बनाए गए बारातियों को छुड़ाया और घायलों को सुरक्षा प्रदान की। रात में ही घेराबंदी कर 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- संदीप कोसरिया (28 वर्ष)
- रोहित कोसरिया (35 वर्ष)
- मोतीलाल कोसरिया (45 वर्ष)
- गोकुल साहू (20 वर्ष)
- बुगाला कोसरिया (30 वर्ष)
- राज बाई कोसरिया (58 वर्ष)
- संतोषी कोसरिया (40 वर्ष)
- चंद्रिका धृतलहरे (45 वर्ष)
- 06 अन्य विधि से संघर्षरत बालक
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने प्रार्थी चंकी वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 324(5), 119(1), 127(2), 191(1), 191(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।





















