सोनाखान की माटी से गूंजा भारत का गौरव: खगेश कुमार पैकरा ने ‘गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

खगेश कुमार पैकरा ने गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम
खगेश कुमार पैकरा ने गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम
सोनाखान की माटी से गूंजा भारत का गौरव खगेश कुमार पैकरा ने ‘गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम,आदिवासी संस्कृति और युवा प्रतिभा वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और  मार्गदर्शन बनेगी ।
केशव साहू बलौदाबाजार।शहीद वीर नारायण सिंह जी की पावन कर्मभूमि सोनाखान की माटी से एक बार फिर इतिहास रचा गया है। ग्राम हटौद(कसडोल) के प्रतिभाशाली युवा कलाकार श्री खगेश कुमार पैकरा ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘’आदि परब 2026’’ (13-14 मार्च) में अपनी अद्वितीय एवं मनमोहक प्रस्तुति से ‘गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में स्थान प्राप्त कर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारतवर्ष का गौरव बढ़ाया है।

संघर्ष से सफलता का सफर

यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और प्रतिभा की वैश्विक पहचान का सशक्त उद्घोष है। सोनाखान अंचल से निकली यह उपलब्धि आज राष्ट्रीय मंच पर गूंज रही है और देशभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
 खगेश कुमार पैकरा, कसडोल क्षेत्र के युवा नेता, जनपद सभापति एवं भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोरध्वज पैकरा के छोटे भाई तथा जनभागीदारी समिति हाई स्कूल हटौद के अध्यक्ष रामदयाल पैकरा के सुपुत्र हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, समर्पण और कला के प्रति जुनून के बल पर कंवर जनजाति सहित पूरे आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

कलात्मक उपलब्धियां एक नजर

वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत खगेश, जो एशिया के सबसे बड़े एवं प्रमुख कला संस्थानों में से एक है, मुंबई में विशेष नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय नाट्य शाला नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धी हैं। वे राष्ट्रीय नाट्य मंचों पर भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं और देशभर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बलौदा बाजार जिले से ‘कला’ के क्षेत्र में राज्य अलंकरण हेतु चयन कर प्रदेश चयन समिति हेतु नामित हुए थे।अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय खगेश ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विश्वविद्यालय को देते हुए कहा कि उनका संकल्प आदिवासी कला एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई दिशा तय करना है।

क्षेत्र में हर्ष कि लहर

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे कसडोल क्षेत्र, बलौदाबाजार जिले और छत्तीसगढ़ में हर्ष और गर्व का वातावरण है। अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इनमें जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभानु पैकरा, केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी, जनपद अध्यक्ष कुसुमलता पैकरा, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीराम पैकरा, प्रदेशमंत्री मोरध्वज पैकरा, प्रदेशाध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी, ग्राम हटौद की सरपंच  गायत्री यशवंत जाटवर सहित सभी सरपंच गण व अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हैं।

गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

आदि परब 2026’ (13-14 मार्च) में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ‘गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान और ऊंचा किया। इस भव्य आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की जीवंत झलक ने देश-विदेश के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ की माटी, आदिवासी संस्कृति और युवा प्रतिभा वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप बनकर लंबे समय तक मार्गदर्शन करती रहेगी।

 

चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now

  • विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172

-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)

छत्तीसगढ़ टॉक की रिपोर्टिंग फिर सच, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, करोड़ों का ट्रांजेक्शन, आरोपी हाईटेक

महिला प्रधानपाठिका निलंबित: Chhattisgarh Talk की खबर का असर

छत्तीसगढ़ टॉक डॉट कॉम की खबर का असर: Indian Oil ने पीड़ित को दिया 20 लाख रुपय का चेक, Chhattisgarh Talk को किया धन्यवाद, जानिए मामला

छत्तीसगढ़ टॉक की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर ने बनाई जांच समिति, जल संकट से जूझते ग्रामीणों की आवाज बनी छत्तीसगढ़ टॉक!

Chhattisgarh Talk की खबर का असर: तहसीलदार कुणाल सेवईया निलंबित, किसान आत्महत्या प्रयास मामले में बड़ा एक्शन!


आप किस जेनरेशन का हिस्सा हैं? जानिए हर पीढ़ी की विशेषताएँ और योगदान

error: Content is protected !!