फरार आरोपी शिवसेवक ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल,आरोपी शिवसेवक ने शौच का बहाना बनाकर लम्बे समय चल रहा था फरार
बलौदाबाजार। जंगली जानवरों के शिकार के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण। न्यायालय की अनुमति के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से किया गिरफ्तार और भेजा गया जेल।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार वन मण्डल बलौदा बाजार के बल्दाकछार परिक्षेत्र अंतर्गत गुडागढ़ परिक्षेत्र के अल्दा परिसर स्थित ग्राम अल्दा में वन विभाग ने सर्च वारंट के आधार पर छापेमारी की थी। इस दौरान ग्राम अल्दा निवासी महेतरु पिता सरजू राम (उम्र 43 वर्ष) के घर से बाइक का क्लच वायर 1.360 किलोग्राम, कछुए का मांस 0.054 किलोग्राम, जी.आई. तार 0.640 किलोग्राम तथा लंगूर के सिर की एक खोपड़ी बरामद की गई। बरामदगी के बाद महेतरु को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज जा चुका हैं ।
फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
वहीं मुख्य आरोपी शिवसेवक पिता परदेशी राम (उम्र 53 वर्ष) के घर की तलाशी में जी.आई. तार 5 किलोग्राम, मोनोक्रोटोफॉस कीटनाशक 200 मिलीलीटर, प्लांटोमायसिन कीटनाशक 50 ग्राम, दो भाले, तेंदुए के दो दांत तथा अज्ञात वन्य प्राणी के मांस के टुकड़े बरामद किए गए थे।
वन अमले ने शिवसेवक को घर पर ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसने शौच जाने का बहाना बनाकर वनकर्मियों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
इसी बीच फरार आरोपी शिवसेवक गोंड ने सोमवार को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कसडोल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय से औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार के निर्देश तथा उपवन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल बलौदाबाजार दाखिल किया ।
इस पूरी कार्रवाई में वनपरिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार श्वेता कुमारी सिंह, प्रशिक्षु एसीएफ, परिक्षेत्र सहायक गुडागढ़ एवं परसदा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






















