रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बिजली विभाग का विशेष शिविर, हितग्राहियों का हुआ सम्मान….
केशव साहू बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण एवं पारेषण कंपनी (DC कसडोल) द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रमुख योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में संभागीय अभियंता बी.के. वर्मा ने उपस्थित जनमानस को विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपये की सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है। PM Surya Ghar पोर्टल पर इसकी जानकारी उपलब्ध हैं।
- कृषक जीवन ज्योति योजना: 3 से 5 हॉर्स पावर के कृषि पंपों के लिए साल भर में 7500 यूनिट बिजली की छूट का प्रावधान है।
- बीपीएल बिजली सुविधा: राज्य सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को प्रतिमाह 30 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है।
- बुनियादी ढांचा विकास: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ‘मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना’ के तहत कार्य किए जा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं हेतु उपभोक्ता CSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
- उपभोक्ताओं का सम्मान:
पीएम सूर्यघर योजना से पहले पांच लाभार्थी और बीपीएल श्रेणी के ऐसे 5 उपभोक्ता जिन्होंने पिछले दो वर्षों में निर्धारित यूनिट के भीतर ही बिजली खपत की उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
नियमित भुगतानकर्ता: पिछले दो वर्षों से बिना किसी बकाया के समय पर बिल भुगतान करने वाले 5 घरेलू उपभोक्ता।विभाग ने जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन भुगतान और कॉल सेंटर जैसी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर भुक्तान करने की बात कहीं हैं।
📍बलौदाबाजार से केशव साहू की ग्राउंड रिपोर्ट
चंद्रकांत वर्मा, संपादक – ChhattisgarhTalk.com
✉️ chhattisgarhtalk@gmail.com | ☎️ +91 9111755172
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- Join Now
- विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 9111755172
-टीम छत्तीसगढ़ टॉक न्यूज़ (Chhattisgarh Talk News)























