CG Kondagaon Breaking News : महिला अधिवेशन और तीज मिलन समारोह में मंत्री मोहन मरकाम ने दिया उपहार पूरा पढ़िये ….

 

Chhattisgarh Talk / रामकुमार भारद्वाज / कोण्डागांव : जिले के माकड़ी में बिहान के स्व सहायता समूह के द्वारा ब्लाक स्तरीय महिला अधिवेशन एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन 15 सितंबर शुक्रवार को किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम पहुंचे।

CG Kondagaon Breaking News : मंत्री मोहन मरकाम ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जबसे बनी है तब से महिलाओं के सम्मान हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीज पर्व को महत्वपूर्ण त्यौहार बना दिया है। बिहान से स्व सहायता समूह की महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

CG Kondagaon Breaking News : अब महिला चूल्हा चौका से निकल कर बिहान के माध्यम से आत्म निर्भर बन समाज के लिए काम रही है और अपनी विकास की गाथा लिख रही हैं। कार्यक्रम के दौरण मंत्री मोहन मरकाम ने उपस्थित सभी महिलाओं को तीज पर्व के लिए उपहार भी दिए।

CG Kondagaon Breaking News : तीज पर्व पर उपहार पाकर महिलाओं ने मंत्री मोहन मरकाम को धन्यवाद कहा। वही अधिवेशन में बिहान की महिलाओं के द्वारा केबिनेट मंत्री मोहन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया है।

CG Kondagaon Breaking News : इस दौरान श्रीमती सुकली पोयम अध्यक्ष महिला ब्लाक कांग्रेस, श्रीमती रमिला मरकाम जिला सदस्य, गौतम साहु उपाध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी, गजेन्द्र राठौर विधायक प्रतिनिधि, शंकर मंडावी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस माकड़ी, सकुर खान, सभी के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण महिलाए उपस्थित रहे।

UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
UltraTech Cement, Rawan ki or se aap sabhi ko Deepawali ki hardik shubhkaamnayen.
error: Content is protected !!