Government Job: बलौदाबाजार में निकली व्याख्याता की भर्ती, सिमगा कॉलेज में व्याख्याता की भर्ती, आवेदन करे 22 तक
Government Job: राज्य शासन के अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के तहत राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। दोनों कॉलेजों में अतिथि व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन 22 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डॉक एवं वाहक के हस्ते आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। रिक्त पदों के संबंध में अधिक जानकारी, शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता तथा अतिथि व्याख्याता नीति के संबंध में जानकारी के लिए महाविद्यालय के सूचना पटल या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीओवीटी कॉलेज सिमगा डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- एलआईसी सुपरवाइजर की निकली भर्ती, 12वीं पास करे आवेदन, नोटिफिकेशन जारी
Government Job: प्राचार्य ने बताया कि राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा के लिए गणित प्राध्यापक के लिए एक, गणित, प्राणी शास्त्र, वनस्पति शास्त्र,भौतिक शास्त्र, एवं अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक हेतु 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस तरह कुल 6 पदों के लिए आवदेन मंगाएं गए है।
Government Job: इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार दिनांक 22.07.2024 तक सायं 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं महाविद्यालय कार्यालय में उपस्थित होकर समस्त प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन जमा कर सकते है। चयन प्रक्रिया अतिथि व्याख्याता नीति-2024 के परिपालन में किया जायेगा। अतिथि व्याख्याता नीति-2024 का अध्ययन महाविद्यालय के सूचना पटल/वेबसाईट www.govtcollegesimga.ac.in से किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- ग्रामीण डाक सेवक GDS के 30,000 पदों पर निकली भर्ती, 10वी पास करे आवेदन
रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है-
गणित व्याख्याता – 01
प्राणीशास्त्र व्याख्याता – 01
वनस्पति शास्त्र व्याख्याता – 01
भौतिक शास्त्र व्याख्याता – 01
अर्थशास्त्र व्याख्याता – 01
आवेदन लिंक- www.govtcollegesimga.ac.in
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े- यहां क्लिक करे
बलौदाबाजार हिंसा में सैकड़ों गाड़िया जाली, हनुमान चालीसा सुरक्षित































